Dalsinghsarai

आर. बी. कालेज,दलसिंहसराय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित,14 कॉलेज के छात्र ले रहे हिस्सा 

दलसिंहसराय. रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में मिथिला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के संरक्षण, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं खेल पदाधिकारी श्री उदय शंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस प्रतियोगिता में मिथिला विश्वविद्यालय के कुल चौदह महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि विद्यार्थीयों के लिए खेल भी उतना ही आवश्यक है, जितना कि पढ़ाई। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेल से शरीर स्वस्थ होता है। अतः खेल के माध्यम से अपने को स्वस्थ रखते हुए अध्ययन करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की नसीहत दी।

उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) सीएम साइंस कालेज, दरभंगा एवं सीएम आर्ट्स कॉलेज, दरभंगा के बीच खेला गया, जिसमें सीएम आर्ट्स कॉलेज ने सीएम साइंस कालेज, दरभंगा को 2-0 से हरा दिया।

 

 

आज का दूसरा मैच (पुरुष वर्ग) आर. के. कालेज, मधुबनी एवं एचपीएस कालेज, मधुबनी के बीच खेला जा रहा है। तीसरा मैच ( महिला वर्ग) एम.एल. एस. एम. कालेज, दरभंगा एवं एएनडी कालेज, शाहपुर पटोरी के बीच खेला जाना है। रेफरी की भूमिका अभिषेक इंदीवर एवं मोहित कुमार ने निभाई। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सोहित राम, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ . राजकिशोर,डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. एस. एम. रहमानी, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. नीरज कुमार, डॉ . धीरज कुमार, डॉ. रिषिकेश कुमार,मुकेश कुमार आदि सहित खिलाड़ी व अतिथि मौजूद थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *