Samastipur

चेन्नई में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, मुसरीघरारी पहुंचा पार्थिव शरीर 

Samastipur,सरायरंजन । नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड संख्या-1 निवासी रेलवे कर्मचारी संजीव कुमार (37) की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार की शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।मृतक की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी लाल बहादुर राम के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दस वर्षों से चेन्नई सेंट्रल में रेलवे के सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रेलवे में वह टेक्निकल ग्रेड-1 वेल्डर के पद पर तैनात थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 2 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे चेन्नई के टोंडियारपेट यार्ड में ड्यूटी के दौरान 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार (OHE) की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

 

इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे उनका पार्थिव शरीर मुसरीघरारी स्थित पैतृक आवास लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। बाद में परिजन और ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।

 

संजीव कुमार की असामयिक मौत से मुसरीघरारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *