समस्तीपुर:नौकरी और शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण
समस्तीपुर.मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 वर्षीय एक युवती को नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर युवक द्वारा चार वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, आरोपी वर्ष 2021 से उसे ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी दौरान उसने शादी और नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो आरोपी ने शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता के पिता से 50 हजार रुपए भी ले लिए। हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया ।”