अधिकारियों की टीम ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरिक्षण,दलसिंहसराय में जोश टीम गठित
दलसिंहसराय, टीबी मुक्त देश बनाने के लक्ष्य के तहत शनिवार को दलसिंहसराय में स्वास्थ्य सेवाओं और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की गतिविधियों का बिहार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जायजा लिया गया.
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं बिहार प्रभारी डॉ. गोपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने अनुमंडल अस्पताल, केवटा स्थित संस्था आहन के कार्यालय और गादो बाजीतपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया.इस दौरान टीबी मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली गई.वहीं,अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एनसीसी के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में जोश टीम का शुभारंभ करते हुए छात्रों को सम्मानित किया.
निरीक्षण की शुरुआत अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय से हुई.यहां अधिकारियों ने टीबी से संबंधित विभागीय कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी ली एंव परिसर में साफ सफाई,टीबी मरीजों के इलाज से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.इसके बाद टीम केवटा स्थित टीबी मरीजों के लिए कार्यरत संस्था आहन के कार्यालय पहुंची.यहां संस्था की ओर से मरीजों के हित में किए जा रहे कार्यों और अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली गई.
इसके उपरांत अधिकारियो की टीम ने गादो बाजीतपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे.जहाँ कैम्प लगाकर टीबी मरीजों की पहचान के लिए लगभग 200 लोगो का स्केनिंग की गई .यहां टीबी मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य और उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई. टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मरीजों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व पर जोर दिया गया.उन्होंने 2027 तक टीबी मुक्ति का सभी को संकल्प दिलाया.
साथ ही
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया.इसमें एनसीसी के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.अभियान के माध्यम से युवाओं को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया.
अधिकारियों ने वर्ष 2027 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग,सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया. टीबी के लक्षणों की अनदेखी नहीं करने और लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया.निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान वरीय उपसमाहर्ता धर्मराज, राज्य स्वास्थ्य समिति के सदस्य डॉ. बीके मिश्रा, डीआईओ विशाल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, डीपीओ डॉ. ज्ञानेंद्र शेखर,दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के डीएस डॉ. रामचंद्र सिंह,पीएचसी प्रभारी डॉ. सोनू कुमार, मैनेजर डॉ. चंदन कुमार,डॉ.अमित कुमार सहित कई पदाधिकारी व डॉक्टर मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
