Samastipur

समस्तीपुर:लेथ मशीन पर काम के दौरान करंट लगने से फिटर की मौत,मचा कोहराम

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित परमात्मा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान में सोमवार को बिजली के स्पर्शाघात से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी चंदेश्वर महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चंदेश्वर महतो पिछले 20 से 25 वर्षों से हरपुर एलौथ स्थित परमात्मा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान में फिटर के पद पर कार्यरत थे. सोमवार दोपहर वह प्रतिष्ठान में लेथ मशीन पर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली की चपेट में आ गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काम करने के दौरान हुआ. इघर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर शाम घटनास्थल के पास समस्तीपुर मुसरीघरारी मार्ग को जाम दिया. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!