Samastipur

समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित राज दरबार होटल के संचालक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों की गिरफ्तारी की गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

22 अक्टूबर की रात होटल संचालक को मारी थी गोली

विदित हो कि 22 अक्टूबर की रात अज्ञात अपराधियों ने राज दरबार होटल के संचालक अभिनंदन कुमार राय को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. घायल की पहचान बनबीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अभिनंदन कुमार राय के रूप में हुई है.घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि टीम लगातार छापेमारी कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी.

 

किशनपुर यूसुफ और झखड़ा के निवासी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में किशनपुर यूसुफ निवासी विजय झा के पुत्र केशव झा और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी राज कुमार झा के पुत्र निशांत राज को गिरफ्तार किया है.छापेमारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सहायक थानाध्यक्ष रविकांत रवि सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *