जनंसवाद कार्यक्रम में उठी पुलिस चौकी की मांग:खानपुर थाना में एसपी ने किया जनसंवाद
Samastipur,खानपुर थाना परिसर में शनिवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनप्रतिनिधियों ने 19 पंचायतों वाले थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग की।
एसपी ने कहा कि चौकी के लिए उपयुक्त जगह और सरकारी भवन मिलने पर ही इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पहल करने का आश्वासन दिया।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुर्गियाचक में गश्त बढ़ाने, थाने के लिए अतिरिक्त वाहन और अग्निशमन वाहन की भी मांग रखी। जिसपर एसपी ने अग्निशमन वाहन के लिए डीएम को आवेदन देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कच्ची शराब बनने की शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
वहीं जनप्रतिनिधियों ने डीएसपी कार्यालय को कल्याणपुर के बजाय बाजार समिति, मथुरापुर घाट के पास बदलने का सुझाव दिया। एसपी ने कहा कि अभी कार्यालय के लिए कोई जगह तय नहीं है। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया।कार्यक्रम में डीएसपी संजय कुमार, इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, अजय कुमार दुबे, पंकज कुमार, विनायक कुमार, अनिल कुमार, मंटू कुमार, साहित्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
