घर की छत गिरी, मलबे में दबकर बच्चे की मौत:मुंडन संस्कार में परिवार के 10 लोग घायल
समस्तीपुर में गुरुवार को एक घर की छत गिर गई। मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई, जबकि परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रेम कांत झा के बेटे अमन कुमार झा (11) के रूप में हुई है।
घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पूजा पट्टी गांव की है।मृतक के दादा विजय कुमार झा ने कहा, ‘मेरे पट्टीदार मदन झा के पोते का आज मुंडन संस्कार होना था, जिस कारण उनके घर में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हमारा पुराना मकान है। पूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक छत करीब 10 फीट के क्षेत्र में गिर पड़ा।’
घायलों में ये हैं शामिल
घायलों में गांव के मिथिलेश कुमार मिश्र का बेटा आयुष कुमार, राजेश रंजन झा का बेटा अभिनंदन झा, मदन झा की बेटी सोना सोनाली कुमारी, प्रेमकांत झा का बेटा रजनीकांत, कौशल झा का बेटा आयुष कुमार, राहुल झा का बेटा अयांश कुमार, मदन झा की पत्नी विनीता देवी, गुलशन झा की बेटी अनन्या कुमारी और उनके पेटे अंश कुमार शामिल हैं।
लोगों ने बताया कि मदन झा का मकान काफी पुराना था पुराना है। घटना में मदन झा की पत्नी और बेटी भी जख्मी हुई है। बताया जा रहा कि जहां मुंडन संस्कार को लेकर महिलाएं गीत गा रहीं थीं। हंसी खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा,मदन झा के पोते का मुंडन था। अचानक मकान गिरने से एक की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जख्मी लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
