Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि,पूजा पंडालों में माता के भक्तों की उमड़ी भीड़

दलसिंहसराय,दुर्गा पूजा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है.कही माता की भव्य प्रतिमा स्थापित कर तो कही पहले से स्थापित मां की मूर्ति को सजा कर.इसे लेकर सुबह से ही पूजा पंडालों में माता के भक्तों की भीड़ लगी रही.माँ वैष्णवी मनोकामना मन्दिर को फूल मालाओं से सजाया गया.तो दूसरी ओर गंज रोड स्थित काली मंदिर में भी भव्य मूर्ति स्थापित कर पूरे मन्दिर को सजाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मेन बाजार,काली स्थान स्थित जन कल्याणी दुर्गा मंदिर में भी पहले से ही मोहल्ले के लोग एवं श्रद्धालु दर्शन को प्रतीक्षारत थे.जिसको देखते हुए पूजा समिति के सदस्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूजा पाठ कर आने वाले श्रद्धांलुओं को दर्शन उपरांत प्रसाद वितरण किया.इसके साथ ही गोला पट्टी, एनएच 28 सरदारगंज चौक,नवादा स्थित बच्चा टाउन क्लब,काली चौक,33 नंबर रेलवे गुमटी,32 नंबर रेलवे गुमटी,रमना,मेन बाजार में भी माता की प्रतिमा स्थापित की गई है.

 

 

दूसरी ओर पुरानी दुर्गा स्थान घटहो में माता दुर्गा का पट सप्तमी को खुला.जिसके बाद माता के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.ग्रामीणों के अनुसार भीम पुत्र महाबली घटोत्कक्ष द्वारा स्थापित माता दुर्गा मंदिर और माता काली मंदिर हैं.क्योंकि महाबली भीम पुत्र घटोत्कक्ष के नाम पर ही घटहो गाँव बलान नदी के तट पर बसा हैं.पुरानी दुर्गा स्थान घटहो में मनौती पूजा होती हैं.जिसमे ग्रामीण इकठ्ठा होकर विधिवत रूप से माता की पूजा बड़े ही धूमधाम से करते है.वही पूजा पंडालो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी भी पंडालो में घूम घूम कर दिशा निर्देश देते दिखे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *