Samastipur

विभूतिपुर में मां-बेटे लापता, पड़ोसी पर भगाने का आरोप:जेवर,नकदी भी ले जाने का आरोप

Samastipur,विभूतिपुर के एक गांव से मां-बेटे लापता हो गए हैं। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर पड़ोसी रंजीत साह पर पत्नी और बेटे को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।यह घटना 15 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे हुई। पत्नी और बेटा घर से अचानक गायब मिले। काफी तलाश के बाद पति को पड़ोसी पर शक हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला अपने साथ सोने के कान-नाक के जेवर, चांदी की पायल और 1 लाख 66 हजार 242 रुपये नकद ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह 6 बजे आरोपी ने दो मोबाइल नंबरों पर नागालैंड जाने का संदेश भेजा था, जिसके बाद से उसका फोन बंद है।

 

पीड़ित परिवार चिंतित है। पति ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष से जांच, पत्नी-बेटे की बरामदगी व आरोपी पर कार्रवाई की अपील की। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *