Samastipur

Samastipur:बाजार में निकली भव्य निशान यात्रा, 1100 कन्याएं हुईं शामिल

Samastipur,बिथान,स्थानीय बिथान बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान से रविवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 1100 कन्याओं ने भाग लिया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच निकली इस शोभा यात्रा में बिथान बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।शोभा यात्रा बड़ी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर बिथान स्टेशन रोड, बड़ी ठाकुरबाड़ी रोड, काली मंदिर रोड, गोलंबर चौक, थाना चौक होते हुए हाई स्कूल रोड सहित पूरे बाजार का भ्रमण कर पुनः दुर्गा स्थान पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों की भीड़ शोभा यात्रा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं के स्वागत के लिए बाजार के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विशेष व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैरों को पानी से धोकर सम्मान प्रकट किया। वहीं, पैदल चलने के दौरान कन्याओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाजारवासियों ने सड़क पर पानी का छिड़काव किया।शोभा यात्रा को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *