Samastipur

समस्तीपुर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बस स्टैंड के पास हादसा

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में बस स्टैंड के पास एक हादसे में युवक की जान चली गई। उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवक किसी काम से बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया।

 

हादसे की खबर मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे वाली बाइक जब्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।