Samastipur

महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,बमकांड मामले में हुई गिरफ्तारी,दो दिन पहले हुई थी बमबारी

Samastipur  जिले के रोसड़ा थाने के बाघोपुर गांव में दो दिन पूर्व हुए बमबारी मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खानपुर थाने के मननपुर गांव के दिलीप महतो का पुत्र विकास कुमार व हसनपुर थाने के मौजी गांव के सुनील महतो की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या बोली DSP

 

रोसड़ा की डीएसपरी सोनम कुमारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पूर्व से सौतेले भाईयो (विकाश महतो एवं राम प्रवेश महतो दोनो पिता बौएलाल महतो) बीच चले आ रहे घरेलू विवाद को लेकर दो दिन पूर्व विकाश महतो का एक दोस्त जिसका नाम विकास कुमार है वह रामप्रवेश महतो के दरवाजे पर हाथ से निर्मित सुतली बम फेंक दिया था। जिससे रामप्रवेश महतो जख्मी हो गया था। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस मामले में आरोपी पिंकी कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि घटना के दिन पिंकी ने बदमाशों को बुलाया था।

 

जमीनी विवाद में पिछले वर्ष भी चली थी गोली

 

सौतेले भाईयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गत वर्ष 17 नवंबर को भी बोघोपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए थे। गिरफ्तार विकास कुमार उक्त गोलीबारी की घटना में भी आरोपी था। अब दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी के दौरान रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम आदि शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!