Begusarai

बरौनी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 4 गोल्ड मेडल:स्टेट-नेशनल लेवल पर लहराया परचम

बेगूसराय।बरौनी ताइक्वांडो क्लब के चार खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते। रिमझिम कुमारी, सुरुचि कुमारी और दिव्यांशु कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनन्या पंडित ने राष्ट्रीय डीएवी खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 कराई। इसमें बालिका अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में रिमझिम कुमारी और सुरुचि कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते।

 

इसी प्रतियोगिता के तहत शेखपुरा में हुए अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में दिव्यांशु कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।दिल्ली में 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक हुई राष्ट्रीय डीएवी खेल प्रतियोगिता में अनन्या पंडित ने स्वर्ण पदक जीता।

 

चारों खिलाड़ी शुक्रवार शाम बरौनी पहुंचे। वाटिका चौक पर क्लब के कोच मो. फुरकान बबलू, समाजसेवी मो. तनवीर और खिलाड़ियों के माता-पिता सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। विजेताओं को फूलों की माला पहनाई गई, बुके दिए गए और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।कोच मो. फुरकान बबलू ने बताया कि मुंगेर और शेखपुरा में हुई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *