Samastipur

“Love Story; समस्तीपुर के विभूति नाथ मंदिर में राजस्व कर्मचारी ने प्रेमिका के साथ रचाई शादी

Love Story;समस्तीपुर।विभूतिपुर.प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर में बीते शुक्रवार की रात एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में इसका वीडियो और फोटो बना लिए। शादी के दौरान प्रेमी युवक ने अपना पता बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पथला अमारी निवासी श्याम नारायण महतो के करीब 26 वर्षीय पुत्र रिंटू कुमार बताया। जो अपने आपको सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं प्रेमिका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही वार्ड चार निवासी जागेश्वर प्रसाद के करीब 23 वर्षीय पुत्री रानी चंद्रप्रभा उर्फ शबनम बताई। बताया जाता है कि शबनम 2 दिन से गायब थी जिसकी शिकायत विभूतिपुर थाना में की गई थी। उसके बाद शुक्रवार को वह दोनों विभूतिपुर थाना पहुंची।

उसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। वहीं रात्रि में दोनों की शादी हुई। इसके मौके पर लड़की के भाई एवं मां समेत अन्य लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों अपने स्वेच्छा से शादी की है। जानकारी के अनुसार दोनों रिलेशन के ही है। युवक राजस्व कर्मचारी बताया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!