Samastipur

रोसड़ा को जिला बनाने की मांग पकड़ेगी जोर,विधायक ने विस में उठाया जिला बनाने की मांग 

समस्तीपुर| रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने विधानसभा में सरकार के माध्यम से रोसड़ा अनुमंडल को जिला बनाने का मांग उठाया है। वहीं रोसड़ा जिला बनाने मांग वर्षों से लोग करते आ रहे हैं। कई स्थानीय लोगों ने जिला बनाने के लिए आंदोलन भी किया। लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विधायक द्वारा विधानसभा में जिला बनाने की मंाग किये जाने के बाद से स्थानीय लोगों की आस फिर जगती हुई दिख रही है। वहीं विधायक ने बताया कि बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 292 (घ) के तहत रोसड़ा अनुमंडल जिसे पूर्व की सरकार जिला बनाने की घोषणा कर दी थी।

 

 

प्रशासन द्वारा इसकी पूर्व में पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन तैयारी के बाद भी तत्तकालीन सरकार जिला नहीं बना पाई। उन्होंने सरकार से मांग करते पड़ोसी जिलों से कुछ प्रखंड एवं रोसड़ा अनुमंडल के प्रखंड को मिलाकर रोसड़ा को नया जिला बनाने की मांग की है। इससे क्षेत्र का समेकित विकास हो सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!