Samastipur

समस्तीपुर में पिस्टल के बल पर 20 हजार रुपये और मोबाइल की लूट, पांच आरोपी हिरासत में

समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी में शुक्रवार की शाम कार सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाइक सवार से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को कार समेत हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिस्टल दिखाकर बाइक सवार से लूट

पीड़ित की पहचान अधारपुर निवासी रामजी भगत के पुत्र सुकेश कुमार राय के रूप में हुई है. बताया गया है कि शुक्रवार की शाम कार सवार बदमाशों ने हरपुर भिंडी में उन्हें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गये.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है और कार को भी जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष के अनुसार, हिरासत में लिये गये सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.

 

चार आरोपियों की गिरफ्तारी की भी जानकारी

ताजपुर थाना पुलिस ने लूटकांड के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकसिकंदर निवासी श्याम वाली सहनी के पुत्र सत्यम कुमार, मनोज राय के पुत्र गुड्डू कुमार, मिर्जापुर निवासी राज नारायण यादव के पुत्र मनीष राज और अमृतपुर निवासी आस्तिक कुमार के पुत्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, लूटकांड में इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *