आर.बी. कॉलेज में एसएफआई का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र संगठन से जुड़े
दलसिंहसराय,स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की आर.बी.कॉलेज इकाई द्वारा शनिवार को डॉक्टर आनंद कुमार के पर्यवेक्षण में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.विद्यार्थियों की भागीदारी ने शिक्षा, छात्र अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के सवालों पर संगठित छात्र आंदोलन की आवश्यकता को रेखांकित किया.अभियान का नेतृत्व आर बी कॉलेज एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय विद्यापति नगर प्रभारी दीपक यादव ,
आर बी कॉलेज दलसिंहसराय इकाई अध्यक्ष कुंदन कुमार, सचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार तथा संयुक्त सचिव अस्मिता कुमारी ने किया.इस दौरान विद्यार्थियों को एसएफआई के उद्देश्यों, विचारधारा और छात्र हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता से अवगत कराया गया.इकाई ने सभी विद्यार्थियों से एसएफआई से जुड़ने और शिक्षा, समानता, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की.सदस्यता अभियान में ऋषिकेश कुमार ,अमित यादव,कुंदन यादव,आयुष यादव,धनंजय कुमार,विपुल कुमार,विक्की कुमार,सौरव यादव सहित कई लोग बने.