स्नातक मतदाताओं की आवाज बनेंगे अनिल कुमार झा: आलोक मेहता
दलसिंहसराय। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को दलसिंहसराय स्थित एक निजी विवाह भवन में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उजियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी डॉ. सूरज दास ने की, जबकि संचालन उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष रामलौलीन राय ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता तथा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अनिल कुमार झा शिक्षित, संघर्षशील और स्नातक मतदाताओं के हितों के प्रति समर्पित प्रत्याशी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्नातक मतदाता एकजुट होकर उन्हें समर्थन देंगे, ताकि विधान परिषद में शिक्षित बेरोजगारों और स्नातकों की आवाज मजबूती से उठाई जा सके।
वहीं, प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने स्नातक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्नातक मतदाताओं के मान-सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने पर वे सदन में शिक्षित युवाओं और बेरोजगार स्नातकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
बैठक में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, वरीय नेता राजेश्वर महतो, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला पार्षद हेमलता कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता कुशवाहा, मो. जाबिर हुसैन, मो. परवेज आलम, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, विजेन्द्र राम, कामेश्वर राय, राजेन्द्र सिंह, अरविंद पांडेय, नंद किशोर महतो, मिथिलेश गोप, राज दीपक, संजय राय, अरविन्द दास, राजकुमार राय, राकेश कुमार पाण्डेय, सनोज कुमार, अरुण सिंह, मोहम्मद नैयर आलम, अभिषेक कुमार, केशव कुमार सोनू, संदीप सरकार सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं स्नातक मतदाता उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
