दलसिंहसराय:बरनवाल समाज की महिलाओं ने डांडिया खेल मोहा मन
दलसिंहसराय,नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को शहर के मेन बाजार स्थित काशोलाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में बरनवाल महिला संघ के द्वारा अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल की अध्यक्षता में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया.जिसमें महिलाएं और युवतियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी और डांडिया खेला. साज-सज्जा और पारंपरिक परिधानों में महिलाएं पहुंची और रंग बिरंगी रौशनियों को बीच डांडिया नाइट की प्रस्तुति दी.महिला मंडल की सदस्य सरिता बरनवाल,रश्मि भूषण प्रसाद,ज्योति बरनवाल,शांति बरनवाल की देखरेख और नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ.
मां दुर्गा और महाराजा अहिबरण की तस्वीर पर दीप जलाकर गायत्री मंत्र से इसकी शुरुआत हुई. लगभग सैकड़ो महिलाएं और बच्चों ने प्रोग्राम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा और तालियां बटोरीं.दुर्गा काली भजन सहित भक्ति गायन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया.
संघ के सदस्यों ने कहा कि नारी हमेशा से पूजनीय है.
नारी शक्ति अपरंपार है. नवरात्र पर नारी शक्ति की पूजा होती है. हम नारी माता दुर्गा और काली की भक्ति और उल्लास में डांडिया खेलते हैं. आज के व्यस्त जीवन में ऐसे कार्यक्रमों से जीवंतता आती है और हमें नयी ऊर्जा मिलती है, साथ ही बरनवाल समाज की महिलाओं को एक मंच पर आने के लिए प्रेरित करती है.मौके पर संघ की चंदा गुप्ता, सरिता देवी, संजना गुप्ता, रंजू देवी, चंदा बरनवाल, सिमरन कुमारी,नीलम देवी,गुनगुन कुमारी,कोमल बरनवाल,स्नेहा कुमारी,ममता बरनवाल,बरनवाल,बंटी बरनवाल,मुन्नी बरनवाल,नमिता बरनवाल,सरिता बरनवाल,नीतू,प्रीति,स्मिता,ज्योति बरनवाल, सोनल,रजनी,अनुराधा सहित दर्जनों महिला मौजूद थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
