Patna

डीएम ने बच्चों को पढ़ाया गणित:’स्मार्ट क्लास’ और ‘शिक्षा साथी’ ऐप के इस्तेमाल पर दिया जोर

पटना।मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को केसरिया प्रखंड के कढ़ान बैरिया स्थित मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम स्मार्ट क्लास में पहुंचे और बच्चों से सीधे संवाद किया। इसके बाद वे खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए।उन्होंने कक्षा में बच्चों को गणित पढ़ाया और ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कर समझाया। डीएम को अपने बीच शिक्षक के रूप में देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्चों से पूछा- शिक्षा साथी ऐप का कर रहे इस्तेमाल?

 

डीएम ने बच्चों से शिक्षा साथी ऐप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऐप पढ़ाई और रिवीजन के लिए उपयोगी है। बच्चों को रोजाना इसका इस्तेमाल करने और घर पर पढ़ाई का रिवीजन करने की सलाह दी।

 

हाजिरी से लेकर मिड-डे मील तक की जांच

 

डीएम ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की हाजिरी, मध्याह्न भोजन, स्कूल की साफ-सफाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

स्मार्ट क्लास का ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर

 

डीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चों की पढ़ाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का अधिक से अधिक उपयोग करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा, चकिया एसडीओ शिवानी शुभम, केसरिया बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *