Samastipur

दातून तोड़ने गए युवक की करंट लगने से मौत:घर का इकलौता कमाने वाला था सदस्य था

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र की जलालपुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बिजली करंट लगने से 28 साल के सूरज कुमार की मौत हो गई। इस घटना से गांव में गम का माहौल है। सूरज परिवार में इकलौते कमाने वाले थे।जानकारी के अनुसार, सूरज दातून तोड़ने गए थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि

 

मोहिउद्दीनगर के विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सरकारी नियमों के तहत सहायता दिलाने का प्रयास करने की बात कही।

 

जलालपुर ग्राम पंचायत के मुखिया रवि रंजन पासवान ने बताया कि सूरज मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुजीत भगत ने लोगों से बिजली के तारों के पास काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *