Dalsinghsarai

अंतिम सोमवारी को लेकर दलसिंहसराय थाना परिसर में बैठक,आर्केस्ट्रा पर रोक,पुलिस बल की प्रतिन्युक्ति

दलसिंहसराय।अंतिम सोमवारी के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समित की बैठक किया गया.अध्यक्षता डीएसपी विवेक कुमार शर्मा एंव एसडीओ किशन कुमार ने सयुंक्त रूप से किया.संचालन थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बैठक में जन प्रतिनिधियों के द्वारा दी गई सुझाव के बाद एसडीओ ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन पूरी तरह चौकस रहेगी.आप लोगो से सहयोग की अपेक्षा है.आप लोगो के सहयोग से ही प्रशासन लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहेगी.रविवार को दो बजे से एन एच 28 पर एक लेन में चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेगा.कावड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिबंधित रहेगा. डीएसपी ने कहा कि एन एच 28 नवादा पुल के पास ब्रेगेंडिंग सहित कई मुख्य जगहों पर ब्रेगेंडिंग किया जायेगा ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा.कवरिया पथ पर पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था रहेगी.चौक चौराहो पर पुलिस जवान और दंडाधिकारी की प्रतिनयुक्त किये जायेंगे.

 

आप लोगो के सहयोग से सब कुछ अच्छा रहेगा.बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से कावड़ यात्रा सुचारु रूप से हो सकेगा.बोल बम संस्थान के अनिल सोनी, सुनील कुमार बब्बम, संजय महतो, सुभकरण राय, आशुतोष कुमार,मनीष वर्णवाल, अमरेश कुमार, ओम प्रकाश, वकील कुमार यादव, विनोद महतो सहित कई सदस्यों ने अपनी अपनी क्षेत्र कि समस्याओ को रखा.उन्होंने कहा कावर यात्रा के समय कावड़िया काफी उतावला हो जाते हैं.यैसा कुछ लोग भावना से कुछ लोग एंटरटेनमेंट के लिए करते हैं.वे लोग कार्यकर्ता की बात भी नही मानते हैं.कावड़िया चार पहिया वाहनों से जब झमटिया जाते हैं. तो उन वाहनो पर ओवरलोडिंग हो कर जाते है इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *