Dalsinghsarai

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू, अब जिला नहीं जाना होगा

दलसिंहसराय,राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं ओपोलो डायलिसिस प्रा.लि. के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल,दलसिंहसराय में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है.एसडीओ किशन कुमार व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया.शुरुआत में तीन बेड पर डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है.अधिकारियो ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को यह सुविधा निःशुल्क मिलेगी,जबकि बिना राशन कार्ड वाले मरीजों को निर्धारित शुल्क देना होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शुभारंभ के मौके पर मरीज रूपम भारती, रत्नेश झा और राम कुमार ने डायलिसिस करवाया.इससे पहले इन्हें डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय समस्तीपुर जाना पड़ता था,जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे.

 

 

डीएस डॉ.राम चन्द्र सिंह ने बताया कि जब किडनी (गुर्दा) ठीक से काम करना बंद कर देती है,तो शरीर में गंदा पानी, यूरिया और जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं.डायलिसिस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मशीन के माध्यम से खून को साफ किया जाता है.

 

यह उन मरीजों के लिए जीवनरक्षक है,जिनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं.ऐसे मरीजों को सप्ताह में 2-3 बार डायलिसिस करवाना पड़ता है.समय पर डायलिसिस नहीं करवाने पर सांस फूलना, सूजन, उल्टी, ब्लड प्रेशर बढ़ना और जान का खतरा भी हो सकता है.डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को पानी कम पीना चाहिए,नमक कम खाना चाहिए,दवा नियमित लेनी चाहिए और समय पर डायलिसिस करवाना चाहिए.

मौके पर सेंटर इंचार्ज रवि भूषण कुमार,मैनेजर चंदन कुमार,ओपोलो डायलिसिस के अभिषेक,इजाज अहमद,अनुराज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *