रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
दलसिंहसराय,प्रखंड स्थित कृषि मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को बासंतिक (रबी) महाभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रविरंजन कुमार ने की.कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक, लादा,कृषि पदाधिकारी,उद्यान पदाधिकारी,तकनीकी प्रबंधक, पूर्व आत्मा अध्यक्ष एवं मुखिया,मालपुर पुरवारीपट्टी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.मंच संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने किया.
अपने संबोधन में रविरंजन कुमार ने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.उन्होंने किसानों को खेत बचाओ अभियान से जुड़कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी.साथ ही जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाने और बिहार कृषि ऐप के फायदे के बारे में बताया.कृषि विज्ञान केंद्र लादा के वैज्ञानिक डॉ. ईमटी ने रबी फसलों में कीट एवं रोग व्याधि की समस्या तथा उसके निराकरण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने गेहूं, मक्का एवं दलहनी फसलों की उन्नत खेती के बारे में बताया.कृषि पदाधिकारी उज्जवल कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं के साथ रबी में प्रखंड स्तर पर आवंटित फसलों के अनुदानित एवं प्रत्यक्षण बीजों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.
वहीं उद्यान पदाधिकारी निहारिका ने उद्यान की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कृषि कॉर्डिनेटर संजय कुमार हिमांशु ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.मौके पर कृषि कॉर्डिनेटर अभिषेक कुमार गुप्त, उपेंद्र प्रसाद सिंह,अंजनी कुमार शरण,सुरेंद्र कुमार सिंह,निशांत कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय,अंशु कुमारी,सभी किसान सलाहकार,जनप्रतिनिधि सहित प्रगतिशील कृषक राहुल कुमार, रंजीत कुमार, अरुण राय, जयकांत चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
