समस्तीपुर:फिटनेस सेंटर की अवैध वसूली पर भड़का मोटर व्यवसायी संघ,डीएम को ज्ञापन सौंपा
समस्तीपुर.जिले में स्थापित ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर द्वारा फिटनेस कराने वाली वाहनों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए एवं विगत विधानसभा चुनाव में कार्यरत गाड़ी मालिकों के मुआवजा बकाया भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व डीटीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर द्वारा फिटनेस कराने गयी वाहनों से सरकारी राशि के अतिरिक्त कई गुना अवैध वसूली की जाती है। अवैध राशि नहीं देने वाले वाहनों का फिटनेस फेल कर उन्हें परेशान किया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में संघ ने अपने पत्र के माध्यम से डीएम एवं डीटीओ को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक फिटनेस सेंटर द्वारा अपने काले कारनामों को रोका नहीं गया है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन अविलंब फिटनेस सेंटर के इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाती है तो जिला मोटर व्यवसायी संघ आंदोलन करने को विवश होगी।
संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का अभी तक मुआवजा भुगतान नहीं होने पर गाड़ी मालिक विभिन्न तरह की परेशानियों को झेल रहे हैं। डीएम के कई आश्वासन के बाद भी अभी तक वाहन स्वामियों का बकाया मुआवजा भुगतान नहीं होना चिंता का विषय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, कुंदन चौधरी, उमेश राय, संतोष शाह, मुन्ना सिंह, अमितेश कुमार, सुनील राय, विश्वजीत कुमार, रामकृष्ण, विपिन कुमार, मोहम्मद शकूर, मिथिलेश राय, लालू राय, बलराम महतो, रिंकू सिंह, विकास कुमार, सत्यम शिवम, राजेश राय सहित अन्य मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
