दलसिंहसराय में नीलाम पत्र के 25 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
दलसिंहसराय,नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली को लेकर दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त एवं समस्तीपुर जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल नीलाम पत्र पदाधिकारी किशन कुमार ने 25 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
प्रशासन की ओर से बताया गया कि 17 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित ‘नीलाम पत्र निष्पादन पखवाड़ा’ के तहत नीलाम पत्र वादों के निष्पादन और राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 25 बकायेदारों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है.
बकायेदारों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.नीलाम पत्र वादों में लंबे समय से बकाया राशि की वसूली को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधित बकायेदारों में हड़कंप मच गया है.अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर सरकारी एवं अन्य देय राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
