Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के केवटा में चोरो ने 25 लाख के सोने के जेवरात उड़ाए..

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा, वार्ड-11 निवासी महेश्वर चौधरी के घर में घुसे चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात की चोरी कर ली.घटना को लेकर पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बहू पूजा ने जब घर के अंदर कमरे में रखी अलमीरा खोली तो उसमें रखे सोने के सभी आभूषण गायब मिले.चोर घर में किस रास्ते से घुसे और चोरी किस समय हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार को पूरे केवटा गांव में इस चोरी की घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था.मामले की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने दलसिंहसराय थाना में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।