Dalsinghsarai

दलसिंहसराय की शिक्षिका निशा कुमारी प्रमंडल स्तर पर हुई सम्मानित

दलसिंहसराय।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दलसिंहसराय के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरगामा की शिक्षिका निशा कुमारी* को ‘द बिहार टीचर्स-हिस्ट्री मेकर्स’ द्वारा प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह सम्मान समारोह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेनीपुर के विधायक डॉ. विनय चौधरी*, शिक्षक MLC मदन मोहन झा* सहित शिक्षा जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए KSR कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. मुन्नी* ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। वे केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व और संस्कारों को भी दिशा देते हैं।

 

सम्मान मिलने के बाद निशा कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उनके छात्रों और विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *