IRCTC चलाएगा ज्योतिर्लिंग और साईं दर्शन स्पेशल ट्रेन, 1 सितंबर से शुरू
समस्तीपुर।इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) आगामी 1 सितंबर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन, साईं दर्शन और एलोरा गुफाओं के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रहा है. यह विशेष टूरिस्ट ट्रेन 8 रात और 9 दिनों का शानदार सफर तय करेगी.
इन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के होंगे दर्शन
आईआरसीटीसी के एजीएम (पूर्वी) योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह ट्रेन श्रद्धालुओं को कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराएगी:
प्रमुख स्थल: उज्जैन, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाएं.
इन स्टेशनों से मिलेगी बोर्डिंग सुविधा
वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है.
बोर्डिंग स्टेशन: रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिक्की.
प्रेस वार्ता के दौरान एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे. आईआरसीटीसी की इस पहल से कम बजट में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
