समस्तीपुर के संजीव गिरि ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
समस्तीपुर.सरायरंजन प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी युवा शूटर संजीव कुमार गिरि ने हाल ही में संपन्न 24वें कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। वे दिवंगत सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र हैं।
संजीव वर्तमान में दुबई में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, जिसका प्रशिक्षण अगले माह देहरादून में शुरू होगा। इस वर्ल्ड कप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही 2028 में आयोजित होने वाले पैरालंपिक गेम्स में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस युवा शूटर को अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य दिसंबर 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप और 2028 के पैरालंपिक गेम्स में देश के लिए पदक जीतना है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
संजीव कुमार गिरि भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग, चेन्नई में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
