Samastipur

तिरहुत एकेडमी में डीएलएड परीक्षा में चिट-पर्ची से नकल करते पकड़े गए 3 परीक्षार्थी

Samastipur News: समस्तीपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की डीएलएड फेस-2 परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है. शहर के काशीपुर स्थित तिरहुत एकेडमी विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को एडीएम के औचक निरीक्षण में तीन परीक्षार्थी चिट-पर्ची के सहारे परीक्षा देते हुए पकड़े गए. अधिकारियों ने तीनों को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एडीएम के औचक निरीक्षण में खुली नकल की पोल

जानकारी के अनुसार, अपर समाहर्ता (एडीएम) सोमवार को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. जांच के दौरान तीन परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पाए गए. इसके बाद परीक्षा नियमों के तहत उन्हें तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

 

तीनों परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले किया गया

निष्कासन के बाद तीनों परीक्षार्थियों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. केंद्राधीक्षक अशोक कुमार साह ने नगर थाना में आवेदन देकर तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

 

ये परीक्षार्थी हुए निष्कासित

परीक्षा से निष्कासित किए गए परीक्षार्थियों की पहचान सोनम कुमारी, मोहम्मद सरफराज अहमद और नेहा कुमारी के रूप में हुई है.

 

कदाचार पर प्रशासन की सख्ती

प्रशासन ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!