Samastipur

विभूतिपुर में बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ससुर-दामाद से बाइक लूटी

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना सामने आई है। दाहू चौक से कापन जाने वाली सड़क पर मां काली चिमनी के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने ससुर-दामाद से बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

माधोपुर वार्ड संख्या 9 निवासी लालो चौधरी अपने दामाद राजू चौधरी के साथ सरायरंजन से घर लौट रहे थे। मां काली चिमनी के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।अपराधियों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बाइक छीनकर पश्चिमी दिशा की ओर भाग निकले।

 

पीड़ित लालो चौधरी ने मंगलवार को विभूतिपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भय का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!