Muzaffarpur

चौकीदार के भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या,परिजनों में कोहराम 

मुजफ्फरपुर।बासोपट्टी (मधुबनी) बासोपट्टी थाना के चौकीदार के भतीजा रूपेश पासवान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या हुई है.घटना बीते रविवार रात्रि की है.चौकीदार के भतीजा रूपेश अपने घर से कार्य करने के लिए सोहपुर गांव शादी के अवसर पर कार्य करने के लिए गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसी दौरान सोहपुर कलना मुख्य सड़क में सुनसान जगह पर रूपेश के दाहिने छाती पर तेजधार चाकू से गोदकर हत्या कर दिया.घटना को लेकर रूपेश के साथ गए एक दोस्त ने रूपेश का शव लेकर उनके घर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर गांव पहुंचा.जिसके बाद घटना की शोरगुल मच गई.घटना की सूचना बासोपट्टी एवं हरलाखी थाना पुलिस को मिलते ही आनन फानन में पहुंचकर देर रात तक जाँच पड़ताल किया.पुलिस घटनास्थल पर भी गहन जांच पड़ताल किया.बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार,हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत एवं एफएसएल टीम ने हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव के निकट घटनास्थल एवं मृतक के घर पर पहुंच कर छानबीन किया.हालांकि घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

 

 

 

घटना हरलाखी थाना क्षेत्र की है.मृतक रूपेश के घर पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.मृतक दो भाई थें.मृतक के पिता मदन पासवान एवं मां उर्मिला देवी सहित अन्य ने बताया कि रूपेश की शादी करीब पांच वर्ष पहले लौठवा गांव हुई थी.रूपेश की दो बच्ची भी है.मृतक के पत्नी करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं.पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने घटना की खुलासा करते हुए दोषियों पर कारवाई के लिए पुलिस से उचित न्याय की गुहार लगाई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!