Begusarai

बेगूसराय में बालिका गृह के सेकेंड फ्लोर से भागी 5 लड़कियां:दुपट्‌टों को जोड़कर खीड़की से उतरी पांचों

बेगूसराय में बालिका गृह से रविवार की देर रात 5 लड़कियां संदिग्ध स्थिति में लापता हो गईं। पुलिस के अनुसार बालिका गृह की दूसरी मंजिल की खिड़की का जाली तोड़कर लड़कियों ने दुपट्‌टों को जोड़कर रस्सी बनाई और करीब 35 फीट नीचे उतरकर फरार हो गईं। बिल्डिंग 3 मंजिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सोमवार की सुबह जब बालिका गृह के कर्मचारियों को पता चला तो तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित तेलिया पोखर के पास की है।समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस बालिका गृह का प्रबंधन कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान पटना करता है।

 

एसपी मनीष पहुंचे मौके पर, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

 

SP मनीष खुद घटनास्थल पर पुहंचे। उन्होंने बालिका गृह की वार्डन और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और वहां मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एफएसएल (FSL) की टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।

 

सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बालिका गृह से 5 बच्चियां भाग गईं हैं। उनके भागने वाले रूट को सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से फॉलो किया जा रहा है। उनके सम्भावित छिपने या भागने के स्थानों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।एसपी मनीष ने बताया कि बालिका गृह और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी-सर्विलांस टीम को तुरंत काम पर लगा दिया गया है। आसपास के सभी थानों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) और बाल कल्याण समिति (CWC) को भी घटना के बारे में बताया गया है।

 

स्थानीय लोग बोले- देर रात गाड़ियां आती-जाती हैं

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालिका गृह का संचालन संदेहास्पद रहा है। देर रात 1 से 2 बजे के बीच यहां गाड़ियां आती-जाती हैं। लोगों का यह भी कहना है कि संचालक दबंग स्वभाव के हैं और आसपास रहने वालों को घर के बाहर खड़ा तक नहीं होने देते।बालिका गृह के प्रबंधन और संचालक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मिलने या किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।