Begusarai

बारिश देख खिड़की बंद करने गई सास,बहू की लाश मिली,मायके वाले बोले-बच्चा नहीं होने पर टॉर्चर करते थे

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर संतान न होने का ताना देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहे हैं।मृतका की पहचान सुरो गांव निवासी सुबोध कुमार की पत्नी सीमा कुमारी(28) के रूप में हुई है। सुबोध कुमार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कॉन्स्टेबल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फिलहाल ओडिशा के पुरी में तैनात है। ससुर मजदूरी करते हैं। परिवार के बाकी पुरुष भी बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर में केवल महिलाएं ही मौजूद थी।घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो गांव की है। सीमा की मौत के बाद उसकी सास, देवरानी और ननद फरार है।

 

सास ने सबसे पहले देखी लाश

 

बताया जाता है कि रविवार की रात परिवार की सभी महिलाएं खाना खाकर सो गई थी। सोमवार सुबह-सुबह अचानक बारिश होने लगी।बारिश से सीमा की सास सीता देवी की नींद खुली। घर में बारिश का पानी न आए इसलिए वो खिड़की बंद करने के लिए अपनी बहू के कमरे में गई।

 

वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बहू सीमा कुमारी पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों और सीमा के पति को फोन कर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पति सुबोध कुमार ने अपने ससुराल वालों और बछवाड़ा थाना की पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंचे।

 

मृतका सीमा की मां गायत्री देवी ने दामाद और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बिलखती मां ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिर लाश को लटका दिया गया।गायत्री देवी ने बताया, शादी को 3 साल ही हुए थे, लेकिन ससुराल वाले एक ही साल से बच्चे को लेकर दबाव बनाने लगे थे। एक ही साल में कहने लगे इसे बच्चा नहीं होगा। दामाद हमेशा दूसरी शादी की बात करता था।

 

जबकि हमने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। 3 लाख रुपए दिए, सामान दिए। फिर भी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

 

 

3 साल पहले हुई थी शादी

 

सीमा का मायका खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर गांव में है। 7 मई 2023 को सीमा की शादी सुबोध से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ टाइम बाद से ही ससुराल वालों की प्रताड़ना शुरू हो गई।दहेज देने के बाद भी पैसों की मांग कर रहे थे। बच्चा नहीं होने को लेकर भी झगड़ा होता था।

 

 

पत्नी को पढ़ा रहे थे सुबोध

 

वहीं, सुबोध के गांव के लोगों का कहना है कि सीमा कुमारी वर्तमान में बीएड सेकंड पार्ट की छात्रा थी। सुबोध ने उसे पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।करीब एक महीने पहले ही पटना परीक्षा देने गई थी। विवाद जैसा कुछ लग नहीं रहा था, फिर पता नहीं क्यों यह घटना हो गई है.बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि फंदे से लटका शव मिलने और हत्या का आरोप लगाए जाने के कारण मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!