Patna

तेज प्रताप यादव पहली बार बेउर जेल भेजे गए,पुलिस ने पटना के सिटी सेंटर मॉल से किया था अरेस्ट

पटना.राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को बेउर जेल भेज दिया है। रात 12:15 बजे तेज प्रताप को पुलिस ने नौबतपुर थाने से लाकर छज्जू बाग स्थित मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह तेज प्रताप गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इसके बाद दिनभर कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों के प्रदर्शन में शामिल रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और पथराव में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी मामले में पुलिस ने तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक, SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।पटना में शनिवार देर रात सिटी सेंटर मॉल से तेजप्रताप यादव को पुलिस अपने साथ ले गई। उन्हें नौबतपुर थाना में रखा गया है।

सिटी सेंटर मॉल से पकड़कर ले गई पुलिस

 

बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास वे हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-युवाओं के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आए।प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस ने तेज प्रताप को हिरासत में लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं छात्रों के साथ हूं और उनके हक के लिए मर-मिटने को तैयार हूं।” हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद वह थाने से बाहर आ गए।

 

बाद में पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, जिसमें पता चला कि तेज प्रताप पटना के सिटी सेंटर मॉल में मौजूद हैं। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और उन्हें उन्हें पकड़कर नौबतपुर थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ भी की गई।नौबतपुर में उनका मेडिकल भी कराया गया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पटना पश्चिमी के एसपी और लॉ एंड ऑर्डर-2 की SDPO कोमल मीणा भी मौके पर मौजूद थीं। उस समय तेज प्रताप के साथ उनके निजी सहायक (PA) और अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।

 

423 लोगों को हिरासत में लिया गया

 

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में अब तक 423 लोगों को डिटेन किया गया है। यह कार्रवाई राज्य के 10 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में की गई। इनमें अकेले पटना जिले से करीब 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस मुख्यालय का कहना है कि डिटेन किए गए सभी 423 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। हिंसा और उपद्रव में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उनकी पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!