समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार:फोरलेन पर मारी थी गोली,हथियार-नगद बरामद
समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी की हत्या हुई थी। फोरलेन पर गोली मारी गई थी। मामले में फरार मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, 13 कारतूस और 2 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पीसी में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदवारा निवासी रामकुमार राय के बेटे बिट्टू कुमार और बाजितपुर करनैल निवासी चंदू सहनी के बेटे अंशु कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू कुमार हत्याकांड सहित कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था।
एसपी के अनुसार, एसआईटी और हलई थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिट्टू कुमार अपने एक सहयोगी के साथ बाजितपुर करनैल स्थित एक पोखर के पास बने मचान पर छिपा हुआ है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
8 फरवरी को हत्या हुई थी
एसपी ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना में केस दर्ज किया गया था, जिसमें बिट्टू कुमार सहित अन्य अपराधियों को नामजद किया गया था।इसके अलावा 16 मार्च की रात हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायण में आयोजित महायज्ञ मेले के दौरान बिट्टू कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की थी। हलई थाना में केस हुआ था। कार्रवाई के लिए एसआईटी बनी थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
