Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:एक वेंटिलेटर पर,मुआवजे की मांग

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली वार्ड संख्या-1 के तीन युवक दरभंगा जिले के मोईन महुआ चौक के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतकों की पहचान रहटोली निवासी मोहम्मद आजाद (35 वर्ष), पिता मोहम्मद नाबिजुर रहमान, और मोहम्मद तबरेज (38 वर्ष), पिता मोहम्मद शगिल के रूप में हुई है। वहीं, मोहम्मद इसराइल (30 वर्ष), पिता मोहम्मद उस्मान, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

मोहम्मद इसराइल का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।मोहम्मद आजाद अपने पीछे पत्नी सलमा बेगम, दो पुत्र, दो पुत्री और माता-पिता को छोड़ गए हैं। मोहम्मद तबरेज के परिवार में पत्नी जमीला खातून, दो पुत्र, दो पुत्री और माता-पिता हैं। घायल मोहम्मद इसराइल की पत्नी जरीला खातून, उनकी पांच वर्षीय पुत्री और माता-पिता अस्पताल में उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

पुलिस कर रही दुर्घटना के कारणों की जांच

 

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में दुख का माहौल छा गया और रहटोली गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों को आसपास के लोग ढांढस बंधा रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोहम्मद आजाद और मोहम्मद तबरेज को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!