Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:20 मामलों का मौके पर निपटारा, 50 शिकायतें पहुंचीं जन सहयोग शिविर में

दलसिंहसराय,जन सहयोग शिविर योजना के तहत प्रखंड की कमरांव पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर की अध्यक्षता मुखिया विलकिश खातून ने की.एसडीओ किशन कुमार, बीडीओ राजीव कुमार , सीओ मो जमशेद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.वही मुखिया द्वारा कार्यक्रम से पूर्व एसडीओ का स्वागत पाग, चादर, माला देकर सम्मानित किया गया.शिविर में 15 आवेदन एवं पूर्व में 35 एवं शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया.शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जन सहयोग शिविर आयोजित कर रही है.उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कराने की अपील की और बताया कि शिकायतों की निगरानी जिला एवं राज्य स्तर से की जाती है.निर्धारित समय सीमा में समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदन और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई.वही नगर परिषद के विभिन्न चार वार्डो में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.

 

 

शिविर में निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ,मो इंतखाब, संजय महतो, शुभकरण राय,अविनाश, सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!