Samastipur

खुदनेश्वर धाम में श्रावणी मेले के प्रति प्रशासन का उदासीन रवैया,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा

समस्तीपुर.मोरवा श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है ।विगत कई बैठकों में प्रशासनिक लोगों की उपस्थिति ना होना मंदिर के आयोजन में उदासीनता को दर्शाता है। अधिकारियों के लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहना कई सवाल खड़े कर कर रहा है। मंगलवार को एक बार फिर वही नजारा देखने को मिला जब ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में श्रावणी मेले को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सभी विभाग के अधिकारियों की सूचना पूर्व में ही दी गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लेकिन पूर्व की भांति ही किसी भी अधिकारी ने इसमें भाग लेना मुनासिब नहीं समझा। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई लेकिन किसी खास निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। जिनको जिम्मेवारी संभाली थी वह बैठक से नदारद दिखे। ताजपुर थाना अध्यक्ष को छोड़ किसी भी अधिकारी ने शांति समिति की इस बैठक में भाग नहीं लिया जिसके कारण मौजूद लोगों में काफी क्षोभ देखा गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के लोगों को कहना था कि कितनी बड़ी धरोहर को और बढ़ाने की जरूरत है लेकिन लगातार यह प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो रहा है। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था,रोशनी, पेयजल, चलंत शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, वॉलेंटियर आदि के मुद्दे पर मौजूद लोगों के द्वारा चर्चा की गयी।

 

 

 

मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने बताया गया कि सरकार द्वारा सहयोग नहीं मिलने के बावजूद मंदिर न्यास समिति के द्वारा शिव गंगा की सफाई करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त महिला एवं पुरुष सुरक्षा बल की मांग की गई है। मेले में जुटने वाले प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था ,शौचालय की व्यवस्था एवं रहने की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग बनाई जा रही है। 3, 10 ,17 और 24 अगस्त को होने वाले पवित्र सोमवारी मेलों के लिए विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। मेला के चारों ओर आने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग एवं पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।पूर्वाह्न 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट खोल दिए जायेंगे।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौरव कुमार शर्मा ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ,सुशील कुमार वर्मा ,विभूति नाथ झा, बिरिया देवी, बेचन शर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र ,महेश नारायण झा आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!