दलसिंहसराय:गैंगरेप मामले में महिला समिति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी का किया मांग
दलसिंहसराय,
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उजियारपुर प्रखंड की पूर्वी पतैली पंचायत में नाबालिग लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी ली.समिति की राज्य महासचिव नीलम देवी और जिला सचिव बसंती कुमारी ने पीड़िता के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली.प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
महिला समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए. साथ ही पीड़िता को सुरक्षा, उचित उपचार और सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए.समिति के वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते अपराध अत्यंत चिंताजनक हैं.ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाना चाहिए.समिति ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
