Dalsinghsarai

दलसिंहसराय शौण्डिक संघ ने अस्पताल में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दलसिंहसराय।शनिवार को शौण्डिक संघ दलसिंहसराय द्वारा शांतिनायक दातव्य अस्पताल दलसिंहसराय के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पंजियार ने की। इस अवसर पर संघ व समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वरिष्ठ सदस्य हिमांशु नायक, सुशील खां, उपेंद्र नारायण महतो, संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पंकज, अनुराग राउत, युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रशांत मंडल, संघ के महासचिव राज कुमार पूर्वे, सह सचिव देवेश मोनी, अभिषेक इंदिवर एवं संघ व समाज के सदस्य अनिल नायक, प्रमोद महतो, किशोर कुमार, सत्य प्रकाश नायक, वीरेंद्र राउत आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। हरे-भरे पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी ने पौधे लगाए।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलाए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!