Samastipur

महसदपुर सकड़ा के निहार ने NEET UG 2026 में देशभर में हासिल किया 2259वां स्थान

समस्तीपुर:विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत महसदपुर सकड़ा पंचायत के वार्ड 7 जगन्नाथपुर निवासी निहार कुमार झा ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

निहार कुमार झा, जो व्यवसायी नवीन कुमार झा और गृहणी पिंकी देवी के पुत्र हैं, ने इस परीक्षा में *देशभर में 2259वीं रैंक* और *EWS कैटेगरी में 201वीं रैंक* प्राप्त की है। उन्होंने कुल *720 अंकों में से 640 अंक* हासिल किए।

 

शैक्षणिक सफर

निहार की प्रारंभिक शिक्षा दलसिंहसराय के *रामकृष्ण मिशन स्कूल* से हुई, जहां उनके करियर की मजबूत नींव पड़ी। इसके बाद उन्होंने *गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा* से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। NEET की तैयारी के लिए उन्होंने करनाल स्थित एक संस्थान से कोचिंग ली।

 

सफलता का श्रेय

निहार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास, त्याग और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।निहार की इस उपलब्धि से पूरे महसदपुर सकड़ा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!