Samastipur

22 जुलाई को समस्तीपुर नगर निगम में तालाबंदी, टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन

Samastipur : नगर निगम समस्तीपुर में बढ़े हुए टैक्स, जलजमाव, पेयजल संकट और अन्य जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों और स्थानीय प्रशासन के बीच टकराव गहरा गया है. इन मुद्दों के विरोध में 22 जुलाई 2026 को नगर निगम मुख्य कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद विकास कुमार और वार्ड पार्षद शिव शम्भू कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को पत्र देकर आंदोलन की पूर्व सूचना दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पार्षदों ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि नगर निगम प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं है. उनका कहना है कि महापौर और नगर आयुक्त को कई बार शहर की समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. इससे जनता में भारी नाराजगी है.

 

22 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना

वार्ड पार्षद विकास कुमार ने कहा कि जब तक बढ़े हुए टैक्स को वापस नहीं लिया जाता और जलजमाव, पेयजल तथा अन्य मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक तालाबंदी और धरना जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि आंदोलन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होंगे.

 

जनता ने भी किया आंदोलन का समर्थन

स्थानीय लोगों ने भी प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन किया है. उनका आरोप है कि नगर निगम की कई योजनाएं गुणवत्ताहीन हैं और विकास कार्यों की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है. लोगों ने शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है.

 

आंदोलन के प्रमुख मुद्दे

बिना जन-सहमति के टैक्स में कथित मनमानी बढ़ोतरी.

शहर में लंबे समय से जलजमाव की समस्या.

पेयजल संकट और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें.

जनहित के बजाय गैर-जरूरी कार्यों पर खर्च का आरोप.

नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!