Begusarai

तेघड़ा के एसडीएम राकेश कुमार को लोगों ने दी भावभीनी विदाई,नए अधिकारी ने संभाला पदभार

Begusarai News: स्थानांतरण के बाद तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार को शुक्रवार को दो अलग-अलग समारोहों में भावभीनी विदाई दी गई. इस दौरान निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार ने नए एसडीओ रजनीश कुमार को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया और उन्हें नए कार्यकाल की बधाई दी. इस उपलक्ष्य में प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलाम भवन एवं खेल गांव बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों एवं बुद्धिजीवियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अटल कलाम भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान ने की, जबकि संचालन शिक्षाविद् सच्चिदानंद पाठक ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए बछवारा मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरजीत राय एवं तेघड़ा मुखिया संघ के अध्यक्ष अमलेश कुमार राय ने कहा कि एसडीएम राकेश कुमार का कार्यकाल कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. उनके प्रयासों से वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहे तेघड़ा के एक सरकारी विद्यालय को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया. इसके अलावा, तेघड़ा अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत करने तथा राष्ट्रीय पर्वों पर स्कूली बच्चों की झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई पहचान दिलाने का श्रेय भी उन्हें जाता है. जदयू नेता देव कुमार ने उन्हें एक सरल और सर्वसुलभ पदाधिकारी बताया.

 

खेल गांव बरौनी में भी पाग-अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

इससे पूर्व, गुरुवार की शाम खेल गांव बरौनी स्थित यमुना भगत स्टेडियम में महिला फुटबॉल टीम के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना के नेतृत्व में विदाई समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर एसडीएम राकेश कुमार को मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में यमुना भगत स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ, जिससे तेघड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.

 

खेल प्रेमियों को दी 15 लाख की सौगात

संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि स्टेडियम के विकास में एसडीएम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने अपने स्थानांतरण से ठीक पहले दर्शकों के बैठने के लिए लगभग 15 लाख रुपये की लागत से सीट निर्माण की योजना स्वीकृत कर क्षेत्र के खेल प्रेमियों को एक बड़ी सौगात दी है. विदाई की बेला पर निवर्तमान एसडीएम राकेश कुमार ने सभी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तेघड़ा के लोगों का आत्मीय सहयोग उनके जीवन में हमेशा अविस्मरणीय रहेगा.E

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!