Patna

पटना- PMCH लैब टेक्नीशियन स्टूडेंट का मिला शव:सुसाइड नोट में लिखा-यहीं तक था सफर

पटना में एक बिल्डिंग से PMCH में लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव बरामद हुआ है। उसकी बॉडी फंदे से लटकी थी। मृतक की पहचान गुड्डू राजा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला था।गुड्डू PMCH के आई डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन कोर्स का छात्र था। उसने सत्र 2025-27 में नामांकन लिया था। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान स्थित हीरा चंद्र झा के मकान की है, जहां वह किराए पर रहता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, “मेरा सफर अब यहीं तक था।” हालांकि, परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है।

 

पहले पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा है

 

 

पापा-मम्मी, मैं आपलोगों के साथ हमेशा हूं। अभी फिलहाल मेरा सफर यहीं तक था। जब कभी भी मेरी कमी महसूस हो तो आपलोग मेरे भाई समान दोस्त अनिकेत को याद कर लीजिएगा। अनिकेत भाई, मेरे मम्मी-पापा बहुत स्ट्रांग हैं, लेकिन जब जैसी उनके मदद चाहिए, उनकी हेल्प जरूर कीजिएगा, खासकर बीमारी से संबंधित।

 

मृतक गुड्डू राजा के पिता नरेश राय, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गुड्डू 4 जून को घर से पटना लौटा था। वह पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। 13 मई को उसकी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर गया था।

 

नरेश राय ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी घटना के करीब 24 घंटे बाद मकान मालिक ने दी। उनके अनुसार, गुड्डू का अपने दो दोस्तों अनिकेत और नीरज के साथ पैसों का लेनदेन था।पिता का दावा है कि गुड्डू ने दोनों दोस्तों को करीब 4 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन वे रकम लौटाने में टालमटोल कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक हीरा चंद्र झा की मिलीभगत से तीनों ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या कर दी।

 

पिता ने आगे बताया, ‘अनिकेत की मां पटना में नर्स है। दो महीने पहले अनिकेत (मधुबनी) ने मेरे बेटे से रुपए लिए थे। उसने बोला था कि मां की सैलरी नहीं आई है। सैलरी आएगी तो लौटा दूंगा।अनिकेत मेरे बेटे का दोस्त है। साथ ही NEET की तैयारी करता है। इसके अलावा नीरज भी दोस्त है, जो IGIMS में काम करता है। नीरज भी मधुबनी का रहने वाला है।’

 

हत्या को सुसाइड का रूप देने के आरोप

 

बहन मनीषा रानी ने बताया, ‘मेरे भाई ने सुसाइड नहीं किया है। हत्या को सुसाइड का रूप दिया जा रहा है। मेरे भाई से बातचीत हुई थी, तो उसने आज रविवार के दिन मुझे अपना कमरा साफ करने के लिए बुलाया था। मेरे भाई को किसी चीज की कमी नहीं थी। मेरे भाई की हत्या पैसे के चलते की गई है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!