Begusarai

बेगूसराय में पेड़ से लटकी मिली ड्राइवर की लाश:रात में घर से निकला था

बेगूसराय में ड्राइवर की लाश पेड़ से लटकी मिली है। मृतक फुलवरिया गाछी टोला वार्ड नंबर-3 निवासी छोटू कुमार महतो (20) है। जो शनिवार रात घर से निकला था, फिर घर नहीं लौटा। सुबह से जब परिजन खोजबीन के लिए निकले तो आम के पड़े से लटकी उसकी लाश मिली।इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पेड़ पर लटकी लाश अर्धनग्न थी

 

मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल फुलवरिया थाना की पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही मौत के कारण और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

 

मृतक के भाई संजय महतो ने बताया कि छोटू ड्राइवरी करता था। कल रात करीब 8:00 बजे घर आया और कपड़ा चेंज कर लिया। मोबाइल में चार्ज में लगाने के बाद बाहर निकाला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन की। इस दौरान बारिश होने लगी तो लगा कि कहीं रुक गया होगा।सुबह में घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की तो घर से करीब 300 मीटर दूर आम के पेड़ से लटकी लाश मिली। पूरी तरह से अर्धनग्न हालत में लाश थी। बताया जा रहा है कि इसी साल उसकी शादी होने वाली थी। जिसको लेकर लड़की वालों से बात चल रही थी।

 

हत्या के बाद लाश को टांगा

 

परिजनों ने आशंका जताई है कि गला मरोड़ कर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को पेड़ से लटका दिया गया था। हालांकि परिजन किसी से भी विवाद की बात से इनकार कर रहे हैं।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!