Samastipur

समस्तीपुर:ताड़ी दुकान के पास मिला युवक का शव,हत्या की आशंका   

समस्तीपुर जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया गांव के वार्ड 2 निवासी राम इकबाल सहनी के 38 वर्षीय पुत्र घर्मनाथ सहनी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. रविवार दोपहर कोठिया ढाब में एक ताडी दुकान के पास लावारिस अवस्था में उसका शव बरामद हुआ. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड एकत्रित थी. इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया गांव के वार्ड 2 निवासी राम इकबाल सहनी के 38 वर्षीय पुत्र घर्मनाथ सहनी कबाड़ी का काम करते थे. परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह कबाड़ का काम छोड़ दिया और गांव में ही कोठिया ढाब के समीप एक ताडी दुकान के पास चना बेच रहा था. हर दिन के तरह रविवार सुबह घर से चना लेकर कोठिया ढाब में ताडी दुकान के पास चना बेचने निकला.

 

 

 

दोपहर में स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली. कोठिया ढाब में ताडी दुकान के पास बसबिट्टी में जमीन पर घर्मनाथ का शव पडा था. घटनास्थल पर उसके गले में गमछा कसा था. मृतक के छोटे भाई रामनाथ सहनी ने हत्या की आशंका जताई है. इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि घटना के पीछे लेन देन का विवाद है. थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!