Samastipur

समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान किशोर डूबा,तलाश जारी

समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद पुल घाट पर शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय युवक डूब गया. उसकी पहचान जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या 18 निवासी मोहम्मद उमर के पुत्र मोहम्मद अर्श के रूप में बताई गई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में डूबे किशोर की तलाश कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

नदी में डूबे किशोर के परिजनों ने बताया कि रविवार को अर्श अपने साथियों के साथ हकीमाबाद पुल घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की गहराई में समा गया था. इघर, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!